गाजीपुर, जनवरी 2 -- सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कासिमाबाद स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर शहीद शशांक सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले में कुशीनगर ने गोरखपुर को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 165 रन स्कोर खड़ा किया। गोरखपुर की तरफ से आदित्य मिश्रा ने 44 और आयुष ने 53 रन बनाए। कुशीनगर की तरफ से राहुल और राजन ने दो दो विकेट लिए। 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशीनगर की टीम ने 17वें ओवर में 166 रन बनाकर मैच को जीत लिया। पवन पांडे ने 54 और तरुण ने आक्रामक 41 रन बनाए। गोरखपुर की तरफ से आदित्य ने दो विकेट लिए। अर्धशतकीय पारी के लिए पवन पांडे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर की भूमिका अखिलेश गुप्ता और गोलू यादव ने निभाई। इसके पूर्व मैच से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.