कुशीनगर, फरवरी 12 -- कुशीनगर। बोर्ड परीक्षा में नकलविहीन व पारदर्शी बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट है। परीक्षा केंद्रों को जोन व सेक्टर में बांट कर बोर्ड परीक्षा कराने के लिए सूची को तैयार किया गया है। जिले को लोक सभा तथा विधानसभा चुनावों की तर्ज पर जोन व सेक्टर में बांट में मजिस्ट्रेट की निकरानी में कराया जायेगा। जिले के 194 परीक्षा केंद्रों को छह जोन व 22 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक, एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व एक स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग से जिले में 22 राजकीय, 54 एडेड समेत 368 विद्यालय संचालित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद से बोर्ड परीक्षा की तिथि निर्धारित किया है। बोर्ड परीक्षा आगामी 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगा। इसमें वर्ष 2026 की ...