गोरखपुर, नवम्बर 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कुशीनगर की एक युवती की बिहार के बगहा में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर गांव के लिए निकले परिवारीजन गोरखपुर के मोहद्दीपुर पहुंचे और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने बगहा पुलिस से बात की और कार्रवाई का अश्वासन दिया, जिसके बाद परिवारीजन शव लेकर घर के लिए निकले। युवती मोहद्दीपुर में एक अपार्टमेंट में रहने वाले व्यापारी के घर पर काम करती थी। बताया जा रहा है कि वह एक युवक के साथ लापता हो गई थी और बगहा में रह रही थी। वहीं उसकी लाश मिली है। कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपर निवासी अयोध्या साहनी की बेटी नीतू (21) मोहद्दीपुर स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले व्यापारी के घर झाड़ू-पोछा का काम करती थी। बेटी का शव लेकर मोहद्दीपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.