बाराबंकी, मई 24 -- यूपी में इन दिनों लापरवाह शिक्षकों पर लगातार ऐक्शन हो रहा है। ये कार्रवाई बीएसए की तरफ से की जा रही है। अभी हाल में कुशीनगर, अलीगढ़ में बीएसए ने लापरवाह शिक्षकों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसी तरह की कार्रवाई अब बाराबंकी में भी देखने को मिली है। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात दस सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक कई साल से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे। विभाग द्वारा नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का कई मौका दिया गया लेकिन शिक्षकों ने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही पक्ष रखा। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दस शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। आदेश जारी होते हुए शिक्षकों में हड़कंप मच गया। तीन अन्य शिक्षकों पर जल्द ही गाज गिर सकती है। इन शिक्षकों को किया गया बर्खास्त: रामनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.