विकासनगर, जनवरी 31 -- ललकार किक्रेट चैपिंयनशिप का खिताब शनिवार को कुशाल एलेवन के नाम रहा। फाइनल मुकाबले में कुशाल एलेवन ने डाकपत्थर एवेंजर्स को नौ रनों से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डाकपत्थर मैदान में चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला कुशाल एलेवन और डाकपत्थर एवेंजर्स के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए विशाल कश्यप के धुआंधार 125 रन की पारी की बदौलत कुशाल एलेवन ने निर्धारित बीस ओवर में चार विकेट खोकर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए डाकपत्थर एवेंजर्स के खिलाडियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अंत में मात्र नौ रनों से टीम हार गई। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.