हल्द्वानी, अगस्त 21 -- भवाली। नथुवाखान रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड की खंड समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिला मंत्री दीपक मेहता ने सभी स्वयं सेवकों को संगठन की रीति नीतियों के बारे में बताया। उसके बाद खंड समिति की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष खजान भट्ट, जिला सह मंत्री विवेक व नैनीताल प्रखंड अध्यक्ष राजीव साह ने समिति का विस्तार किया। जिसमें सर्वसम्मति से खंड समिति अध्यक्ष कुशाल रैकवाल, बजरंग दल संयोजक सिद्धार्थ बिष्ट, सह संयोजक प्रियांशू बिष्ट, विधार्थी प्रमुख अमन बिष्ट, संतसग प्रमुख नवल, सह सत्संग प्रमुख अजय, गौरक्षा प्रमुख दीपक साह, गौरक्षा प्रमुख अमित बल, उपासना प्रमुख लोकेश साह, प्रमुख नितिन, प्रचार प्रसार प्रमुख प्रियांशू साह गौरव को बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...