कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर। अपर जिला जज सुभाष सिंह की कोर्ट में कुशाग्र हत्याकांड मामले में शुक्रवार को सुनवाई शनिवार तक के लिए टल गई। 30 अक्तूबर 2023 को छात्र कुशाग्र कनोडिया की कोचिंग जाते समय अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पूर्व ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, उसका प्रेमी प्रभात शुक्ला और सहयोगी शिवा गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपियों की निशानदेही पर शव प्रभात शुक्ला के घर से बरामद किया गया था। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता भास्कर मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को सीआरपीसी की धारा 313 के तहत कोर्ट में आरोपियों की ओर से पक्ष रखा जाना था। आरोपी शिवा के अधिवक्ता की तरफ से प्रार्थनापत्र आया कि शहर से बाहर होने के कारण वह शुक्रवार को कोर्ट नहीं आ सकेंगे। इसलिए कोर्ट ने अगली तारीख लगा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...