कानपुर, जनवरी 7 -- शहर के चर्चित कुशाग्र हत्याकांड में बुधवार को एडीजे 11 के समक्ष अभियोजन की ओर से अंतिम बहस की गई। इसमें घटना का विवरण और साक्ष्य के बारे में बताते हुए अभियुक्तों को अपहरण, हत्या और सबूत मिटाने के मामले में दोष सिद्ध करने की अपील की। अभियोजन की बहस खत्म होने के बाद बचाव पक्ष ने भी अपनी बात रखी। शुक्रवार को अगली सुनवाई होगी। जयपुरिया स्कूल हाईस्कूल के छात्र कुशाग्र कनोडिया की 30 अक्तूबर 2023 को कोचिंग जाते समय अपहरण कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में पूर्व ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, उसका प्रेमी प्रभात शुक्ला और सहयोगी शिवा गुप्ता को जेल भेजा गया था। बुधवार को इस मामले में अंतिम बहस शुरू हुई। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता भास्कर मिश्रा ने बताया कि अभियोजन की ओर से अंतिम बहस पूरी कर ली ग...