कटिहार, दिसम्बर 8 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के कुशहा गांव से बलतर गांव को जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। लगभग एक किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह जर्जर होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों का सफर मुश्किल नहीं,बल्कि जोखिम भरा बन चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है,लेकिन न तो जनप्रतिनिधियों और न ही विभागीय अधिकारियों ने इसकी सुध लेने की कोशिश की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क से रोजमर्रा के कामों के लिए सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। दिहाड़ी मजदूर और किसान सभी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। सड़क की दुर्दशा इतनी अधिक है कि बरसात के दिनों में यह सड़क कीचड़ और पानी से भर जाती है, जिससे वाहन चलाना लगभग असंभव हो जाता है। ...