बलिया, फरवरी 7 -- बेल्थरारोड। बिल्थरारोड-मधुबन राज्य मार्ग पर स्थित कुशहा भाड़ का मोड़ इन दिनों आवागमन करने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरे का कारण बनता जा रहा है। इस मोड़ से होकर दर्जनों गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है, बावजूद इसके यहां स्पीड ब्रेकर न होने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मार्ग से लिंक यह सड़क भदौरा तरछापार, बीबीपुर, पतनारी , अखोप , गडरिया पूरा सोनाडीह ,कुण्डैल ढाला सहित कई गांवों को जोड़ती है। डीएबी ढाला बंद हो जाने के बाद इस मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन हो रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण यह मोड़ लगातार दुर्घटनाओं का गवाह बन रहा है। कुशहा भाड़ निवासी एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामाश्रय 'फाइटर' तथा संजय राजभर ने प्रशासन से मांग की है कि इस खतरनाक मोड़ पर तत्काल स्पीड ब्र...