गोपालगंज, जनवरी 16 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया प्रखंड के कुशहर गांव में शुक्रवार को वार्ड संख्या 7 और 8 में नल-जल योजना के तहत पाइप बिछाने के कार्य को लेकर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से घटिया गुणवत्ता के पाइप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कार्य को रोकते हुए गुणवत्ता की जांच की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले मुख्यमंत्री नल-जल योजना के तहत बिछाए गए पाइप महज तीन महीने में कई स्थानों पर टूट गए थे। इससे लीकेज की समस्या उत्पन्न हुई और जलापूर्ति बाधित हो गई थी। अब दोबारा पाइप बिछाया जा रहा है, लेकिन इसमें भी लापरवाही बरती जा रही है। 480 फीट बोरिंग के लिए बनाए जा रहे फाउंडेशन में बीम के निर्माण के दौरान 17 एमएम सरिया का उपयोग होना चाहिए था। जबकि वहां 8 और 9 ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.