मोतिहारी, फरवरी 9 -- तुरकौलिया। मथुरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना के समय मृत किशोरी के माता-पिता घर से बाहर सरेह में मजदूरी करने गए थे। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि परिजन द्वारा आवेदन मिलने पर आगे करवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...