कोडरमा, जनवरी 4 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कुशवाहा समाज की ओर से रविवार को वन भोज सह वर्षगांठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्रिजली बीएड कॉलेज रोड स्थित परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुशवाहा जन सेवा कल्याण फाउंडेशन का प्रथम वर्षगांठ भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने की। वहीं सचिव सोनू कुमार वर्मा एवं कोषाध्यक्ष देवानंद कुशवाहा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने फाउंडेशन के एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर अपने विचार साझा किए तथा संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की अहम भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.