सोनभद्र, मार्च 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। कुशवाहा समिति ने राबर्ट्सगंज के कुशवाहा भवन में रविवार को बसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सामाजिक समृद्धि एवं एकता में हमारा प्रयास जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशोरी सिंह ने समाज के लोगों की शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज शिक्षित होगा तभी आगे बढे़गा। समिति के अध्यक्ष मोहन कुशवाहा एवं संयोजक प्रवीण कुशवाहा ने कहा समाज को एक होने की आवश्यकता है। बिना एकता के सामाजिक समृद्धि संभव नहीं है। समिति के सचिव डॉक्टर संजय कुशवाहा एवं सहसचिव डॉक्टर दिनेश ने भी समाज को शिक्षित तथा एक होने की बात पर जोर दिया। समिति के कोषाध्यक्ष शशिकांत वर्मा एवं मनोज कुशवाहा ने मुख्य रूप से सभी को धम्म देशना को स्वीकार करते हुए संघम शरणम गच्छामि का संदेश देते हुए एकता पर जोर...