हाथरस, सितम्बर 9 -- हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज में संचालित कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर में मंगलवार को महिला सम्मेलन का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कमलेश देवी कुशवाहा ने फीता काटकर व सुधाराघव कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्नी देवी कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि हेमलता कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता कुशवाहा, डॉक्टर चंद्रप्रभा कुशवाहा, बेबी रानी कुशवाहा, लक्ष्मी देवी कुशवाहा रहीं। कार्यक्रम में किसी ने फिल्मी गाने पर अपनी प्रस्तुति दी तो किसी ने कुशवाहा समाज के बारे पूरे इतिहास को समझाया। महिला सम्मेलन में 400 महिलाओं ने सहभागिता की। सभी महिलाओं को दुपट्टा और फूल माला व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रामू कुशवाहा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.