हाजीपुर, दिसम्बर 7 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक रामचंद्र नगर दिग्घी पूर्वी स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। अध्यक्षता नांटू पांडे तथा संचालन महासचिव सुमन कुमार ने किया। बैठक में सर्वप्रथम नए सदस्यों को संघ की सदस्यता दिलाई गई तथा संघ में उनका स्वागत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया की 21 दिसंबर 2025 को कुशवाहा आश्रम एसडीओ रोड हाजीपुर में 54वां 1971 विजय दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 1971 के भारत-पाक युद्ध में सक्रिय रूप से भाग लिए 251 पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में संघ के संगठन सचिव राजाकुंवर ने जिले के पूर्व सैनिकों से इस कार्यक्रम में तन-मन-धन से सहयोग करने का अपील की। इस अवसर पर आम जनता से भी आह्वान किया गया कि वह इस कार्यक्रम में सक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.