पूर्णिया, मई 9 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में बिहार सरकार द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम (केवाईपी) के अंतर्गत पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। संस्थान के केवाईसी नोडल पदाधिकारी प्रो कुंदन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस सत्र में कुल 60 विद्यार्थियों में से 50 छात्रों ने यह कोर्स सफलता पूर्वक पूरा किया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने केवाईसी टीम को बधाई दी और प्रो कुंदन कुमार सिंह एवं प्रो राज कुमार गुप्ता के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की प्रतिबद्धता का परिणाम है। डॉ संजय कुमार ने यह भी कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल तकनीकी शिक्षा देना ही नही,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.