फरीदाबाद, फरवरी 10 -- पलवल, संवाददाता। गांव कुशलीपुर में एक करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से सरदार वल्लभभाई पटेल भवन का निर्माण किया जाएगा। नगर परिषद ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। भवन का उपयोग सामाजिक, पारिवारिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा। लोगों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा कुशलीपुर में बनने वाला सरदार वल्लभभाई पटेल भवन ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। इस भवन के निर्माण से गांव में ही लोगों को कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। अब ग्रामीणों को छोटे-बड़े आयोजनों के लिए शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार भवन को इस तरह तैयार किया जाएगा कि सभी वर्गों के लोग इसका आसानी से उपयोग कर सकें। इसमें बैठने की उचित व्यवस्था, बिजली-पानी, साफ-सफाई और पार्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.