गंगापार, दिसम्बर 17 -- क्षेत्र के कुशगढ़ स्थित प्राचीन शिवमंदिर परिसर में पूसी तेरस मेले का शुभारंभ बुधवार को हुआ। मेले के पहले ही दिन दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से ही रौनक बनी रही। महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मंगलगीतों के साथ पूजा-अर्चना की, वहीं बच्चों और युवाओं ने मेले के विभिन्न आकर्षणों का आनंद उठाया। प्राचीन शिवमंदिर में आयोजित दो दिवसीय पूसी तेरस मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और शिवलिंग पर जल, दूध व बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ पूजा कर धार्मिक वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया। मेले में बच्चों के लिए झूले, गुब्बारे, बांसुरी और खिलौनों की दुकानों पर खासा ...