शामली, दिसम्बर 31 -- थाना भवन के रहने वाले युवक को कस्बे के ही आरोपियों ने विदेश में नौकरी पर भेजने के नाम पर मोटी रकम लेकर पीड़ित को कुवैत भेज दिया परंतु वहां पर कोई वीजा न मिलने पर जब पीड़ित ने आरोपियों से वीजा दिलाने की मांग की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। मामले को लेकर पीड़ित ने जनपद पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। थाना भवन के मोहल्ला बंदागढ़ निवासी नसीम ने थाने में तहरीर दी कि क़स्बा निवासी आरोपी समीर ने विदेश में नौकरी पर भेजनें को कहते हुऐ मोटी रकम लेकर उसके पुत्र शाकिर व पड़ोसी सलीम को कुवैत में भेज दिया। जबकि कुवैत में दोनों युवकों को अकामा (वीजा) नहीं दिया गया। आरोप है कि पीड़ित के पुत्र शाकिर व सलीम के अकामा न दिए जाने के विषय में पूछने पर उसके साथ मारपीट की जा रही है। जब पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.