नैनीताल, अक्टूबर 23 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय में इस बार स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में तय सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। स्थिति यह है कि विवि प्रशासन को चौथी बार प्रवेश पोर्टल खोलना पड़ा। आखिरी समय तक विश्वविद्यालय प्रशासन सीटें भरने के प्रयास में जुटा रहा, ताकि कोई सीट खाली न रह जाए। विवि ने निर्धारित समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा था, मगर अपेक्षित संख्या में आवेदन नहीं मिले। इस पर कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि इच्छुक छात्रों को अंतिम मौका देते हुए पोर्टल तीन दिन के लिए फिर खोला गया। इस अवधि में कई विद्यार्थियों ने आवेदन किया, लेकिन फिर भी कुछ सीटें खाली रह गईं। उधर, एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक विवि में 14 नवंबर से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होनी हैं। ऐसे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.