नैनीताल, फरवरी 22 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की रश्मि खुल्बे को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। रश्मि ने अपना शोध कार्य रसायन विज्ञान विषय में 'न्यू पालीआल मैथर्ड ऑफ सिंथेसिस एंड कैरेक्टराइजेशन ऑफ कॉपर ऑक्साइड एंड जिंक ऑक्साइड नैनो पार्टिकल्स एंड देयर कम्पोजिट' विषय पर पूर्ण किया है। उनका शोध कार्य एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. षष्ठी बल्लभ मिश्रा और प्रोफेसर एनडी कांडपाल के संयुक्त निर्देशन में संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...