गढ़वा, जनवरी 27 -- गढ़वा, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो गई। उसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गया है। जिलांतर्गत तीन नगर निकायों गढ़वा नगर परिषद के अलावा मझिआंव और श्रीबंशीधर नगर नगर पंचायत में चुनाव होंगे। तीनों नगर निकायों में अध्यक्ष पद के अलावा कुल 50 वार्डों में भी वार्ड पार्षदों के लिए चुनाव होंगे। उनमें गढ़वा नगर परिषद के 21, श्रीबंशीधर नगर नगर पंचायत के 17 और मझिआंव नगर पंचायत के 12 वार्ड शामिल हैं। उनमें 19 वार्डों को विभिन्न कोटि के महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। गढ़वा नगर परिषद में कुल 34 हजार 347 मतदाता हैं। उनमें 17 हजार 570 पुरूष और 16 हजार 777 महिला मतदाता हैं। नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष पद को पहली बार अनारक्षित कोटि में रखा गया है। अबतक अध्यक्ष का पद अनारक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.