बरेली, फरवरी 21 -- बरेली। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम कैंट में शनिवार को विभिन्न खेल विधाओं में सत्र 2026-27 के रिक्त स्थानों के सापेक्ष प्रक्षुओं के चयन परीक्षण का आयोजन किया गया। इस चयन परीक्षण में 362 बालक और 19 बालिकाओं समेत 381 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ये ट्रायल परीक्षण एथलेटिक्स स्कीम बालक 6, एथलेटिक्स डीबीएस स्कीम बालिका 1, हॉकी आवासीय स्कीम बालक 9, हॉकी आवासीय डीबीएस स्कीम बालक 2 एवं सेपकटाकरा आवासीय स्कीम बालक 11 के लिए कुल 29 रिक्तियों के सापेक्ष ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें हॉकी में 138 बालकों, एथलेटिक्स में 168 बालक और 19 बालिका, सेपक टाकरा में 56 बालकों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के लिए गठित सक्षम अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षण लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...