बिहारशरीफ, अक्टूबर 6 -- कुल 2765 बूथों पर 22.78 मतदाता डालेंगे वोट 12 सौ मतदाताओं पर एक बूथ, सबसे अधिक बिहारशरीफ में 445 मतदान केन्द्र बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। लोकसभा चुनाव में 14 सौ मतदाताओं पर एक बूथ बनाया गया था। जबकि, इस बार विधानसभा चुनाव में 12 सौ मतदाताओं पर एक बूथ बनाया गया है। इस प्रकार, सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मिलाकर 2,765 बूथ बनाये गये हैं। सबसे अधिक बिहारशरीफ में 445, तो सबसे कम राजगीर में 381 बूथ बनाये गये हैं। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा बूथों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। बूथों पर बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। विधानसभा वार बूथों की संख्या: अस्थावां: 370 बिहारशरीफ 445 राजगीर 381 इस्लामपुर 390 हिलसा 389 नालंदा 389 हरनौत 401 कुल बूथ : 2765 सर्विस वोटरों की संख्या: नालंदा के सातों विधानसभा क्षेत...