मुजफ्फर नगर, जनवरी 9 -- बिहारगढ में तीन दिवसीय खुशहालिया उर्स जारी है। शुक्रवार को आयोजित कुल शरीफ में क्षेत्र व दूर दराज से आए अकीदतमंदों ने भारी संख्या में भाग लिया। मोरना क्षेत्र के बिहारगढ़ में हजरत ख्वाजा खुशहाल के नौवें उर्स का आयोजन पूर्व की भांति धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। दूसरे दिन कुल शरीफ के दौरान मैसूर से आये सूफ़ी सय्यद सलीम ने खास दुआ कराई। पीरानी नाजिया आफरीदी ने अपने संदेश में कहा कि हजरत पीर ख्वाजा खुशहाल मियां ने इस स्थान पर अल्लाह की इबादत कर इस स्थान को पवित्र बनाया। ख्वाजा खुशहाल एक महान सूफ़ी थे। हजरत ख्वाजा खुशहाल ने अल्लाह की इबादत कर एक खास मरतबा एक विशेष मुकाम हासिल किया। उनकी दुआओं से अकीदतमंद सदैव के लिए लाभान्वित होते रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान जिकरे इलाही व शब्बे दारी भी हुई व तबर्रूक का वित...