लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- अमीर नगर। कस्बा अमीरनगर में उर्स सिकंदरी जहांगीरी में सूफी सिकंदर शाह का कुल शरीफ धूमधाम के साथ मनाया गया। उर्स में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों और मुरीदों ने बढ़ चलकर हिस्सा लिया। अकीदतमंदों ने दरगाह शरीफ पर फातिहा कर चादरें चढ़ाई व मन्नत मुरादें मांगी। कुल शरीफ में दरगाह के सज्यादानशीन सूफी रियाज अहमद मियां ने मुल्क और मिल्लत के लिए अमन व सुकून और तरक्की की दुआ की। इस मौके पर सूफी सिकंदर शाह के चाहने वाले मोहम्मद यूनुस खान प्रधान , तौकील बेग, सूफी जशीद मियां, सूफी हसीब बेग, सूफी उमर मोहम्मद, सम्मू मियां, वशीद खां, शाहिद अली मंसूरी शाहिद सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...