बदायूं, दिसम्बर 28 -- बिसौली, संवाददाता। नगर में ख्वाजा गरीब नवाज हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। मस्जिदों एवं खानकाह में कुरान ख्वानी, नातों मनकबत और तकरीर के बाद ख्वाजा के चाहने वालों ने नियाज नजर की। कई जगह लंगर भी लगे। विशेष कार्यक्रम नगर के टंकी रोड स्थित गुलाम मोहम्मद के आवास पर आयोजित किया गया। जहां हर साल की तरह इस साल भी ख्वाजा गरीब नवाज के कुल शरीफ की रस्म नगर पालिकाध्यक्ष अबरार अहमद, बिलाल रजा की सरपरस्ती में अदा की गई। इसके बाद कुरान की तिलावत और मिलाद शरीफ की महफिल सजी। कारी बिलाल ने खिताब के बाद मुल्क में अमन और भाईचारे के लिए दुआ की। आखिर में गुलाम मोहम्मद ने शुक्रिया अदा किया। हाफिज जियाउल हसन सैफी, खानकाह के मुतबल्ली मोहम्मद सलीम खां, फारुख खान, मशहूद खां हमदम बिसौलवी, काजी शाहनवाज खान,छोटू फारूखी, अ...