पीलीभीत, जनवरी 5 -- पूरनपुर। कुल्हुआगाढ़ा गांव के पास खेतों बाघ के पगचिन्ह देखे गए। खेतों पर गए किसान उसके पगचिन्ह देखकर भयभीत हो गए। दहशत के चलते किसानों ने खेतों पर जाना छोड़ दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर के आसपास बीते कई दिनों से बाघ विचरण कर रहा है। गांव के पश्चिम खेतों में बनी पानी की नाली से बाघ के गुजरने पर उसके पगचिन्ह बन गए। सुबह खेतों में गए किसानों ने जब बाघ के पगचिन्ह देखे तो वह घबरा गए। उसके बाद बाघ के पगचिन्ह पास के मौजा कुल्हुआगाढ़ा में भी देखने को मिले। खेत पर खाद लगाने गए किसान रामुकमार ने बताया कि उनके खेत के पास गीली मिटटी में उसके पगचिन्ह बने हुए थे। उन्होंने खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों को बुलाकर पगचिन्हों के बारे में बताया। इससे किसान घबरा गए। दहशत के चलते किसानों ने खेतों की ओर जाना बंद कर दिया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.