रामगढ़, जनवरी 5 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि भारत माला परियोजना के तहत ओरमांझी से जैनामोड़ मार्ग पर कुल्ही चौक के पास सड़क निर्माण को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उतरने-चढ़ने के लिए निर्धारित एंट्री प्वाइंट और सड़क के आर-पार आवागमन हेतु अंडरपास का निर्माण किए बिना ही मिट्टी भराई का कार्य शुरू कर दिया गया। बता दें कि विगत कुछ माह पूर्व गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी इस संबंध में एनएचएआई और भारत माला परियोजना के अधिकारियों को लिखित सूचना दी थी, पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि जब तक एंट्री प्वाइंट और अंडरपास का निर्माण नहीं होता, तब तक उक्त स्थल पर कोई कार्य नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद आज बिना अंडरपास बनाए ही मिट्टी भराई का काम शुरू कर दिया गया। जैसे ही उक्त मामले कि सूचना मिली सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी तुरंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.