मऊ, जनवरी 8 -- मधुबन। थाना क्षेत्र के बंधनपुर गोलहवा में दुकान पर सामान लेने जा रहे एक युवक को कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में पुलिस ने पिता कि तहरीर पर कुल पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। चंद्रमा पुत्र जगाधरी का आरोप है कि बीते तीन जनवरी की शाम लगभग सात बजे हमारा पुत्र रमन सामान खरीदने दुकान पर जा रहा था। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के मनबढ़ों ने रास्ते में रोककर जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी, टांगी और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। रमन को बचाने शैलेश पहुंचा तो उसे भी मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिए। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी पांचों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...