उरई, दिसम्बर 21 -- उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम छौना में शुक्रवार की रात किसान की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या करने वाले नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्याभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त की गई खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। हत्या के पीछे का जो कारण सामने आया है, उसमें शराब पार्टी के दौरान जमीन बेचने को लेकर हुई गाली गलौज भर थी। आरोपी के जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। शुक्रवार को ग्राम छौना निवासी वीरेन्द्र दोहरे 55 वर्ष अपनी पत्नी गुड्डी देवी के साथ खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में यूरिया का छिड़काव करने गया था। उसी दिन शाम के समय गांव का ही अखिलेश दोहरे भी वीरेन्द्र के पास पहुंच गया था। वीरेन्द्र की पत्नी गुड्डी के मुताबिक अखिलेश शराब के नशे म...