लखनऊ, फरवरी 6 -- सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के नूरपुर बेहटा गांव में बुधवार शाम जमीन विवाद को लेकर हुए झगडे के चलते एक व्यक्ति पर कुल्हाडी से हमला कर दिया गया। हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित राम महेश 4 जनवरी को शाम लगभग 4 बजे अपने खेत में घास काट रहे थे। इस दौरान गांव के ही सुरेश, अखिलेश और निर्भय वहां पहुंच गए। उनके साथ गाली गलौच करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान एक आरोपी ने कुल्हाडी से राम महेश के सिर पर वार करने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.