पीलीभीत, नवम्बर 30 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी ग्राम सड़िया निवासी शिवकुमार ने कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। एक सितंबर 2025 को दोपहर के समय वह काम पर गया था। इसी बीच गांव का अजय, लालाराम, कुंती, बहादुर, आरती देवी, रीना देवी, विष्णु गाली-गलौच करते हुए उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसकी भाभी ओमवती व हीराकली पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से वार कर दिया। कुल्हाड़ी हीराकली के सिर पर लगी। वह लहुलूहान होकर गिर पड़़ी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए। भाभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...