बांदा, नवम्बर 26 -- बांदा। संवाददाता नरैनी में शादी में न जाने पर युवक को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कालिंजर थाना क्षेत्र के तरहटी कालिंजर निवासी रानी पत्नी रामगोपाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 24 नवंबर को पड़ोसी संजय व सोनू सहित दो अज्ञात लोग घर आए। मेरे लड़के राजेश को शादी में जाने को कहकर लिवा ले गए। शराब पीने के लिए एक हजार रुपए ले लिए और कहा शादी में चलते हैं। राजेश ने शादी में जाने से इंकार किया इस पर दोनों लोग गाली गलौज करने लगे। मना करने पर पैर में कुल्हाड़ी मार दी। बचाने में परिजन आए तभी हमलावर भागे। घायल को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला की तह...