गढ़वा, जून 10 -- मझिआंव। कांडी थानांतर्गत बहेरा गांव में जमीन विवाद में युवक ने अपनी ही चाची को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। घायल महिला बहेरा गांव निवासी कर्मेंद्र राम की 40 वर्षीया पत्नी चांदनी देवी ने बताया कि उसे ससुर ठेगु राम के नाम पर कॉलोनी का डेढ़ लाख रुपये आया था। वह उनसे आधे पैसे की मांग कर रही थी। ससुर ने भतीजा चंदन को यह जानकारी दी। उसी बात से आक्रोशित होकर उसने कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। स्थानीय पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...