सिमडेगा, मार्च 28 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बंदरचुवां पंचायत स्थित दुरिलारी जितिया टोली में अज्ञात अपराधी ने कुल्हाड़ी से मारकर एक महिला की हत्या कर दी है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात अपराधी के द्वारा बिरजिनिया किड़ो नामक महिला की हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शशिशंकर सिंह और एसआई सकलदेव सिंह पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन की। बताया गया कि महिला रात में खाना बना रही थी इसी क्रम में अज्ञात अपराधी के द्वारा आकर कुल्हाड़ी से वार कर महिला हत्या कर दी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.