रांची, मार्च 23 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के गांवों में हाथियों उत्पात लगातार जारी है। शनिवार की रात बजे झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने कुल्ली डहूटोली में लोबरी उराइन के नवनिर्मित अबुआ आवास को ध्वस्त कर अनाज खा गए। लोबरी उराइन परिवार के साथ मकान के दूसरे कमरे में छिपकर जान बचाई। गांव में हाथी आने की सूचना पर ग्रामीण एकजुट हुए इसके बाद बड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को खदेड़ा। बताया जाता है कि पिछले एक माह से छह हाथी अलग-अलग झुंड में होकर घर और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शाम ढलते ही हाथी अपनी भूख मिटाने के लिए जंगल से बाहर निकल आते हैं और खेतों में पहुंच जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.