श्रीनगर, जुलाई 16 -- कीर्तिनगर ब्लॉक स्थित डागर ग्राम पंचायत के कुलेड़ी गांव के ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव बहिष्कार के फैसले पर उपजिलाधिकारी कार्यालय में लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई अधिकारियों के साथ बैठक में समस्या पर चर्चा की। अधिकारियों ने तकनीकी कारणों से निर्माण में हुई देरी पर जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से बहिष्कार का निर्णय वापस लिया। दरअसल, ग्रामीण गांव तक स्वीकृत मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार पर अड़े थे। वर्ष 2016 में सड़क स्वीकृत होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था, जिससे ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए तीन किमी पैदल चलना पड़ता है। लोनिवि कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम सभा की सहमति से मार्ग का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.