बागेश्वर, फरवरी 7 -- गरुड़। नगर पंचायत गरुड़ की बोर्ड बैठक शनिवार को अध्यक्ष भावना वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर के विकास, राजस्व वृद्धि और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में सदन द्वारा नगर क्षेत्र में कुली लाइसेंस लागू करने का निर्णय लिया गया, जिससे नगर की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा। इसके साथ ही विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने पर भी सहमति बनी। नगर में आयोजित होने वाले कत्यूर महोत्सव को भव्य और दिव्य स्वरूप देने का प्रस्ताव भी सदन में पारित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...