लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से वर्ष 2008 की तर्ज पर कुलियों को रेलवे में स्थाई नौकरी देने की मांग की। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर 'रोजगार अधिकार अभियान' के तहत कुलियों ने कहा कि उनकी आजीविका संकट में है। जिस तरह 2008 में कुलियों को रेलवे में समायोजित किया गया था, वैसी ही नीति दोबारा अपनाई जाए। मोर्चा ने मांग की है कि कुलियों की सामाजिक सुरक्षा और उनकी जीवन स्थितियों पर की गई जांच रिपोर्ट को संसद के पटल पर रखा जाए। राष्ट्रीय कुली मोर्चा के कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव के अनुसार, कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर लोक कल्याणकारी योजनाओं और कुलियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए फंड जुटाया जा सकता है। इस अभियान में जलील अहमद, अरुण कुमार और राम सुरेश यादव सहित देश भर के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.