गया, नवम्बर 22 -- मगध विश्वविद्यालय में 25 नवंबर को आयोजित होने वाले 22वें दीक्षांत समारोह के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार मंगलम ने शनिवार को विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। बैठक में प्रो. मंगलम ने छात्र नेताओं को दीक्षांत समारोह में शांति, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा से जुड़े गौरव का अवसर है। जिसे सभी के संयुक्त प्रयास से यादगार बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में ससम्मान शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। इस दौरान उपस्थित सभी छात्र नेताओं ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि समारोह को किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए हम सभी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। कुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.