रांची, जनवरी 15 -- रांची। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ हेमेंद्र भगत को सेवा विस्तार मिलने पर कर्मियों में खुशी जताई। कर्मचारियों ने कुलसचिव को शॉल, पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिह्न भेंट कर आभार जताया। कर्मचारियों ने कहा कि कुलसचिव के कुशल मार्गदर्शन और प्रशासनिक सूझबूझ के कारण विश्वविद्यालय ने पिछले कुछ समय में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके कार्यकाल के विस्तार से चल रही परियोजनाओं और शैक्षणिक कार्यों को निरंतरता मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.