रांची, नवम्बर 30 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सारले मैदान में चल रहा पांच दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में विधायक सुरेश कुमार बैठा और आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आयुष ब्रदर्स कांके ने झिबरा स्पोर्टिंग क्लब कुलवे को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं तीसरे स्थान पर एआई मांडर और चौथे स्थान पर दीपक ब्रदर्स बुढ़मू की टीम रही। विजेता टीम को अतिथियों द्वारा नकद तीन लाख रुपये और उपविजेता टीम को नकद दो लाख की राशि देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं तीसरे और चौथे स्थान वाली टीमों को 51-51 हजार का नकद तथा मैन ऑफ द सीरीज पानेवाले खिलाड़ी को एलसीडी देकर सम्मानित किया गया। 25 नवंबर से चल रही इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें शामिल हुईं। इसमें प्रखंड से लेकर राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों ने ...