मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू कर्मचारी संघ की हड़ताल शुक्रवार को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय से वार्ता के बाद खत्म हो गई। इससे पहले पीड़ित कर्मचारी को कुलपति ने बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन बातचीत सफल नहीं हो पायी। इसके बाद गेस्ट हाउस में कर्मचारियों ने आमसभा की। कर्मचारी संघ के सचिव गौरव ने बताया कि कर्मचारी सम्मानजनक वार्ता चाहते हैं। कुछ कर्मचारियों ने कहा कि विवि में लगातार कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। कर्मचारी दोपहर तक गेस्ट हाउस में डटे रहे। दोपहर एक बजे कुलपति ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया। इस दौरान कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले गार्ड को भी बुलाया गया। दोनों पक्षों में वार्ता के बाद कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.