वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी। सिद्धि विनायक मंदिर ट्रस्ट मुम्बई के ट्रस्टी आचार्य पवन त्रिपाठी ने रविवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। कुलपति ने उनका स्वागत किया। दोनों में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। आचार्य ने विश्वविद्यालय के विकास एवं उन्नयन में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...