नैनीताल, दिसम्बर 6 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत को रसायन विज्ञान और पार्किंसंस रोग पर उनके शोध के लिए भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) के नेशनल एकेडमी ऑनर से सम्मानित किया गया है। 46 वर्षों बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय को यह गौरव प्राप्त हुआ है। इससे पहले प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक प्रो. केएस वल्दिया और प्रो. एसपी सिंह को यह सम्मान मिला था। रसायन विज्ञान विषय से यह सम्मान राज्य में दूसरी बार मिला है। पहली बार 1979 में डॉ. डीएस भाकुनी को मिला था। प्रो. रावत का शोध पौधों से प्राप्त सक्रिय अणुओं और उनके मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव पर केंद्रित रहा है। पार्किंसंस रोग के निदान और संभावित उपचार के लिए उनकी टीम की ओर से विकसित अणु एफईटी-2 को विश्व स्तर पर बड़ी वैज्ञानिक सफलता माना जा रहा है। उनके नाम 175 से अधिक श...