लखनऊ, दिसम्बर 10 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत बुधवार को सुबह पाली की परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने किया। उन्होंने वाणिज्य संकाय और पीजी ब्लॉक का दौरा कर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुलपति ने परीक्षा कक्षों में जाकर छात्रों की उपस्थिति, प्रश्नपत्र वितरण की प्रक्रिया, अनुशासन व्यवस्था और पर्यवेक्षकों की भूमिका देखी। मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर राकेश द्विवेदी, प्रो. ओपी शुक्ला समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...