अल्मोड़ा, जनवरी 20 -- एसएसजे विवि में विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने मूल्यांन केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र की व्यवस्थाओं और मूल्यांकन कार्य का भी जायजा लिया। यहां मूल्यांकन केंद्र के प्रभारी प्रो. अनिल कुमार यादव, सहायक मूल्यांकन प्रभारी डॉ. आरसी मौर्या, डॉ. मनमोहन कनवाल, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. सुशील भट्ट, डॉ. नीरज, हरेंद्र सिंह, नीरज सिंह सहित आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...