प्रयागराज, दिसम्बर 3 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षा मंगलवार को प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ के 161 केंद्रों पर तीन पालियों में संपन्न हुई। परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए कुलपति ने विभिन्न महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। विश्वविद्यालय के उड़ाका दलों एवं हाईटेक नियंत्रण कक्ष से परीक्षा केंद्रों पर निरंतर निगरानी रखी गई। तीनों पालियों में कुल 29,661 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 2,062 अनुपस्थित रहे। उड़ाका दलों ने एक छात्र को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...